चीन को पीछे छोड़ता भारत
काठमांडू, ८ वैशाख –

भारत इस साल के मध्य तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा । अभी तक जनसंख्या के हिसाब से चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश माना जा रहा है । संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, भारत की आबादी १ दशमलब ४२८ अरब हो जाएगी जो कि यूरोप(७४.४ करोड़) या अमेरिका (१.०४अरब) से भी जयादा है ।
१९६० और १९८० के बीच भारत की आबादी तेजी से बढ़ी कि महज ७० साल में आबादी में एक अरब का इजाफा हुआ है ।
अभी भी जनसंख्या बढ़ ही रही है लेकिन उस दर से नहीं जैसा ४० साल पहले होता था । वैसे तो जनसंख्या बढ़ना कोई बहुत अच्छी बात नहीं है । लेकिन भारत के साथ कुछ अच्छा भी हो रहा है क्योंकि इसका युवा पुस्ता इसके साथ खड़ा है । अभी जिस जनसंख्या की हम बात कर रहें हैं उसकी आधी आबादी युवा पुस्ता है । अगर इस युवा पुस्ता को भारत की सरकार उत्पादन मूलक कार्य में लगा सका तो विश्व अर्थतंत्र में भारत को अग्र स्थान में पहुँचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा । लेकिन इसके लिए सरकार के पास अपनी नीति होने चाहिए ।

