Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपनिर्वाचन – मौन अवधि शुरु

 

काठमांडू, ८ वैशाख


यही वैशाख १० गते होने जा रहे उपनिर्वाचन के प्रचार प्रसार को बीति रात १२ बजे से निषेध कर दिया गया है । उपनिर्वाचन खत्म होने तक,मतदान केन्द्र बन्द नहीं होने तक प्रचार प्रसार निषेध करने की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
वैशाख १० गते रविवार बारा क्षेत्र नम्बर २, चितवन क्षेत्र नम्बर २ और तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ में उपनिर्वाचन होने जा रही है । मतदान होन से पहले ४८ घण्टा से लेकर मतदान के दिन तक को मौन अवधि माना गया है । निर्वाचन को स्वच्छ, स्वतन्त्र, निष्पक्ष, विश्वसनीय, पारदर्शी तथा भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करने के लिए मौन अवधि लागू करने की निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है । साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि सामाजिक संजाल से भी आप मत नहीं मांग कर सकते हंै ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *