तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ में डॉ. स्वर्णिम वाग्ले भारी मत से विजयी
काठमांडू, १२ वैशाख –

प्रतिनिधिसभा सदस्य उपनिर्वाचन में तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के उम्मेदवार डॉ. स्वर्णिम वाग्ले भारी मत से विजयी हुए हैं ।
अपने निकटतम् प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार गोविन्द भट्टराई से १४ हजार ७ सौ से ज्यादा मत प्राप्त कर वो विजयी हुए हैं । वाग्ले ने ३४ हजार ९१८ मत प्राप्त किया है । वहीं भट्टराई को २० हजार १२२ मत प्राप्त हुआ है । वाग्ले को भट्टराई से १४ हजार ७९६ मत ज्यादा मिला है ।
नेकपा एमाले के उम्मीदवार सर्वेन्द्र खनाल को ८ हजार ४८८ मत मिला है । राप्रपा की शोभा गुरुङ ने २१८ और मंगोल नेशनल अर्गनाइजेसन के प्रेमबहादुर थापा को १६६ मत मिला है । इससे पहले गत मंसिर ४ को प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में तनहुँ क्षेत्र नम्बर १ से विजयी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचन्द्र पौडेल राष्ट्रपति बने । जिसके बाद रिक्त सांसद पदपूर्ति के लिए उपनिर्वाचन किया गया था । स्वर्णिम नेपाली कांग्रेस को छोड़कर रास्वपा से निर्वाचन में खड़े हुए थे ।

