Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीरा पांडेय हत्याकांड : नौ दिनों के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं

 

काठमांडू।

राजधानी के कपन में हुई घटना की जांच के लिए पुलिस ने 11 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. पुलिस हेड ऑफिस के मुताबिक, पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की एआईजी किरण बज्राचार्य के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. समिति में जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसएसपी दान बहादुर कार्की, घाटी अपराध जांच कार्यालय के एसएसपी डॉ मनोज केसी, ब्यूरो के एसएसपी दिनेश आचार्य, डीएसपी धर्मराज भंडारी, पुलिस सर्कल बुद्ध के डीएसपी हरि बस्नेत और अन्य शामिल हैं।

यह भी पढें   सुकुम्बासी समस्या राष्ट्रीय साझा समस्या है – नेपाली कांग्रेस

कपन में  बर्तन की दुकान चलाने वाली नीरा पांडेय आचार्य की हत्या अब तक रहस्य बना हुआ है । पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया. 7 बैसाख की दोपहर में वह कपन के सरस्वती नगर में  बर्तन की दुकान के काउंटर पर मृत पाई गई। घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। यूएमएल सहित अन्य पक्ष भी इस घटना के विषय में गम्भीरता दिखा रहे  हैं और सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस और सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं। निरा कके दुकार ने कुछ ही दूरी पर उसके पति की भी इलेक्ट्रिकल सामान ककी दुकान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *