राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष तिमिल्सिना कम्बोडिया के लिए रवाना

काठमांडू, १ मई । राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना कम्बोडिया के लिए रवाना हो गए हैं । कम्बोडिया के प्रधानमन्त्री सम्देक टेको हुनसेन का सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अध्यक्ष तिमिल्सिना आइतबार रात में कम्बोडिया के लिए गए हैं । बताया गया है कि कम्बोडिया के प्रधानमन्त्री हुनसेन को वल्र्ड बुद्धिष्ट फाउण्डेशन की पेट्रोन ऑफ दी वल्र्ड बुद्धिष्ट अनोररी डक्ट्रेन इन ह्युमानिटी का मनार्थ पदवी दी जा रही है ।
अध्यक्ष तिमिल्सिना एसियन कल्चरल काउन्सिल और कम्बोडियन कमिटी अन नेशनल फेस्टिभल्स एण्ड सेरेमोनिज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्बोधन करेंगे । बागमती प्रदेशसभा के सदस्य अमन मास्के और संघीय संसद् सचिवालय के उपसचिव नुमराज खनाल भी भ्रमण में सहभागी हैं ।

