Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र के संस्थापक और संविधान निर्माता का अपमान करने से देश नहीं बनेगाः डा. भट्टराई

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ मई । नेपाल समाजवादी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि नेपाल में गणतन्त्र के संस्थापक और संविधान निर्माता का अपमान होता जा रहा है, इस तरह की अपमान से देश बननेवाला नहीं है । सामाजिक संजाल पर लिखते हुए उन्होंने कहा है कि गणतन्त्र स्थापना और संविधान निर्माण के लिए त्याग, तपस्या और संघर्ष करनेवाले लोगों के विरुद्ध गाली देने की संस्कृति विकास हो रही है ।
इसके प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए डा. भट्टराई ने लिखा है– ‘संसार भर गणतन्त्र के संस्थापक और संविधानसभा से लोकतान्त्रिक संविधान निर्माण करनेवालों को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाता है, जैसे– अमेरिका के जर्ज वासिङटन, जेम्स म्याडिसन ई., भारत के बीआर अम्बेडकर, डा. राजेन्द्र प्रसाद ई. ।’ डा. भट्टराई ने आगे लिखा है– ‘हमारे यहां गणतन्त्र के संस्थापक और संविधान निर्माता को गाली देने का होडबाजी है, तब कैसे बनेगा देश ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *