Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव और बारिश की सम्भावना

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ मई । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार देशभर अगले ३ दिन तक मौसम में बदलाव दिखाई देने को मिलेगी, कुछ क्षेत्र में बारिश की सम्भावना भी अधिक है । मौसमविद् गोविन्द झा के अनुसार देशभर मौसम में बदली और बारिश है, जो अगले ३ दिन तक जारी रहने की सम्भावना है ।
मौसमविद् का कहना है कि आज शाम पश्चिम नेपाल से पश्चिमी वायु का प्रभाव नेपाल प्रवेश कर रही है, जो बारिश का कारण बन सकता है । लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश में इसका असर अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक रहनेवाला है । काठमांडू घांटी में भी इसका प्रभाव दिखने को मिलेगा ।
महाशाखा ने सर्वसाधारण से कहा है कि कई जगहों में अचानक बारिश और हवा चलने की सम्भावना है, इसीलिए अगले ३ दिन तक सतर्क रहना होगा । महाशाखा ने कहा है कि मौसम में बदली होने से यातायात, पर्यटन, खेलकूद जैसे क्षेत्र प्रभावित हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *