रास्वपा सरकार में शामील हो जाती है तो भ्रष्टाचारजन्य फाइल खोलने के लिए तैयार हूँः प्रधानमन्त्री

काठमांडू, मई १ । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) को सरकार में शामील करने की प्रयास जारी है । उन्होंने यह भी कहा कि रास्वपा सरकार में शामील हो जाती है तो रास्वपा की मांग अनुसार भ्रष्टाचारजन्य सभी फाईल खोलने के लिए सरकार तैयार है । गृह जिला चितवन स्थित निजी निवास में आज सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘रवी लामिछाने सरकार में आते हैं तो भ्रष्टाचार संबंधी कानैसा फाइल खोलना है, मैं तैयार हूँ ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि रास्वपा सरकार को दी गई समर्थन वापस करने के पक्ष में भी नहीं है । उन्होंने कहा– ‘रवी जी कल बालुवटार आए थे, हमारे बीच सल्लाह हुई है कि सरकार में सहभागिता संबंधी विषय को लेकर रवी जी पार्टी में विचार–विमर्श करेंगे, मैं गठबंधन में ।’
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड का कहना है कि रास्वपा की ओर से जो मन्त्रालय की मांग हो रही है, वह देने के लिए सहज नहीं है । उन्होंने कहा– ‘स्वभाविक है कि रवी जी इससे पहले प्राप्त मन्त्रालय ही चयन करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनको गृह मन्त्रालय ही चाहिए । मन पसन्द मन्त्रालय देने की परिस्थिति भी नहीं है । गठबंधन में विचार–विमर्श होगी और मन्त्रालय तय होगा । उनके चाहत अनुसार मन्त्रालय प्राप्त होना सहज नहीं है ।’

