एमाले सांसद् कोइरी को निलम्बन करने की तैयारी

काठमांडू, १ मई । महोत्तरी निर्वाचन क्षेत्र नंं १ से निर्वाचित नेकपा एमाले के सांसद् लक्ष्मी महतो कोइरी को सांसद् पद से निलम्बन करने की तैयारी हो रही है । नेपाल पुलिस की ओर से आइतबार दुबारा सांसद् सचिवालय को सूचना दी गई है कि कोइरी लापत्ता हैं, उनको गिरफ्तारी के लिए सहयोग किया जाए । नेपाल पुलिस की ओर से सभामुख देवराज घिमिरे को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि उनको गिरफ्तार करने के लिए सहयोग आवश्यक है ।
अब कानूनतः कोइरी को सांसद् पद से निलम्बन किया जा सकता है । सभामुख घिमिरे निकट स्रोत के अनुसार अब उनको निलम्बन संबंधी प्रक्रिया आगे बढाने के लिए सभामुख घिमिरे भी सकारात्मक है । लेकिन इससे पहले सभाभुख घिमिरे के ओर से ही कोइरी को ‘उपचार के लिए छुट्टी में हैं’ कहकर संरक्षण करने की कोशीश की गई थी । लेकिन जब संसद् में उसका विरोध हुआ तो अब उनको निलम्बन करने के लिए सोच रहे हैं ।
सांसद् कोईरी वह हैं, जिनके ऊपर आरोप है कि वि.सं. २०७२ भाद्र २५ गते सशस्त्र पुलिस के सहायक निरीक्षक थमन विक को एम्बुलेन्स से निकाल कर हत्या किया था । विक आन्दोलनकारी की आक्रमण से घायल हो गए थे, उनको एम्बुलेन्स में अस्पताल ले जा रहा था । जनकपुुर उच्च अदालत ने कोइरी को दोषी मानते हुए वि.सं. २०७७ मार्गशीर्ष १९ गते उनको गिरफ्तार कर कारवाही प्रक्रिया आगे बढाने के लिए आदेश दिया था । लेकिन अदालती आदेश के बाद कोइरी लापत्ता हो गए थे । ऐसी परिस्थिति में गत मार्गशीर्ष ४ गते वह प्रतिनिधिसभा सदस्य में निर्वाचित हो गए थे ।

