Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एपीएफ ने जब्त किया 227 किलो गांजा , मिनी ट्रक सहित चालक सह चालक गिरफ्तार

 

हिमालिनी प्रतिनिधी कोशी प्रदेश नेपाल । नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल एक मिनी ट्रक से 227 किलो गांजा जब्त किया है । इसके साथ ही ट्रक चालक छथर जोरपाटी गांवपालिका वार्ड 6 निवासी चन्द्र थापा क्षेत्री और सह चालक चूणामणि कटुवाल को गिरफ्तार किया है ।गांजा जब्त करने का नेतृत्व कर रहे सशस्त्र सुरक्षा बेस केम्प धरान का डीएसपी सूरज रिजाल के अनुसार उक्त गांजा लोड मिनी ट्रक धनकुटा से धरान आ रहा था जिसे शिवधारा के पास चेक किया गया जहां उक्त गांजा बरामद हुआ है । सशस्त्र पुलिस गांजा , ट्रक , चालक , सहचालक को करवाई हेतु नेपाल पुलिस को हवाले किया है । बताया जा रहा है कि उक्त गांजा बिराटनगर के बोर्डर इलाका में लाया जा रहा था जिसे तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में भेजा जाता ।नेपाल पुलिस चालक और सह चालक से पूछताछ कर आगे की करवाई कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com