Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामग्राम स्तूप से है असीम संभावना : प्रम दाहाल

 

देशबन्धु यादव, नवलपरासी। बुध्द पूर्णिमा एवं २५६७वां बुद्ध जयन्ती के शुभ उपलक्ष में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने कहा कि अष्टधातु रहे रामग्राम स्तूप के समग्र विकास के लिए सम्बन्धित सभी को सक्रिय भूमिका/सहभागिता की आवश्यकता है। विश्व के सभी बुद्धमार्गी के लिए रामग्राम स्तूप भगवान बुद्ध का ननिहाल /मामा घर होने के कारण महत्वपूर्ण बौध्द तिर्थस्थल बताया।
बुध्द सर्किट का अभिन्न अंग होने के कारण चार वर्ष पहले लुम्बिनी विकास कोष मार्फत सम्बन्धित मंत्रालय में ‘रामग्राम स्तूप का मास्टर प्लान’ तयार किया गया है। मास्टर प्लान के तहत रामग्राम स्तूप के समग्र विकास के लिए यथा सिघ्र कार्यन्वयन के लिए रामग्राम नगरवासी एवं नवलपरासी वासियों को आश्वासन दिया।
संघीय सरकार के पर्यटन राज्य मन्त्री सुशिला श्रीपाली ने कहा कि बुध्द धर्म और हिन्दू सनातन से जुडे महत्वपूर्ण विषय को शैक्षिक पाठ्यक्रमों में समावेश किये जाने की बिचार ब्यक्त किया।
रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव ने सम्बन्धित सभी निकायों के साथ सहयोग और सहकार्य करते हूए रामग्राम स्तूप का समग्र विकास किये जाने की बिचार ब्यक्त किया। इस मौके पर लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल, नवलपरासी (पश्चिम) के जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख भगौति यादव के साथ ही सभी पालिका के अध्यक्ष/ प्रमुखों का गरिमामय उपस्थिति रहा ।
रामग्राम नगरपालिका के उपमेयर समझना चौधरी, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत मानबहादुर खड्का, सुचना अधिकारी रामसुवास गुप्ता, शिक्षा शाख के सुन्दर खनाल, लेखा शाखा के संजय शर्मा, सुचना प्रविधि के जितजंग केसी ने सहजीकरण किया ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com