Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भुटानी शरणार्थी काण्ड राज्य विरुद्ध का अपराध हैः राप्रपा अध्यक्ष लिङ्देन

 
राजेन्द्र लिङ्देन, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० मई । राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि नक्कली भुटानी शरणार्थी काण्ड राज्य विरुद्ध का अपराध है, अपराधी को सख्त कारवाही होनी चाहिए । आज आयोजित संसद् बैठक को सम्बोन करते हुए उन्होंने कहा कि नक्कली शरणार्थी काण्ड में आज तक जो कुछ हुआ है, वह संसद् में जानकारी होना चाहिए ।
संसद् में अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा– ‘इसमें पूर्व उपप्रधानमन्त्री और गृहमन्त्री का भी नाम आ रहा है । ऐसी जघन्य अपराध में सहभागी हरकोईको कारवाही होनी चाहिए ।’ उन्होंने कहा कि इस घटना को अनुसंधान के लिए अख्तियार को सौंप देने की बात भी आ रही है । अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा– ‘ऐसी गलती ना करें ।’ उन्होंने कहा कि इस घटना में शीर्ष नेताओं का भी नाम आ रहा है, इसीलिए घटना छिपने के लिए जो प्रयास हो रहा है, वह खेदजनक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com