पाकिस्तान के पूर्वप्रधानमन्त्री इमरान खान को २ सप्ताह के लिए जमानत
काठमांडू, २९ वैशाख

पाकिस्तान के इस्लामावाद उच्च अदालत ने पूर्वप्रधानमन्त्री इमरान खान को दो सप्ताह के लिए अन्तरिम जमानत दी है । अलकादिर ट्रष्ट मामले में उन्हें नेशनल एकाउन्टिबिलिटी ब्यूरो एनएबी ने इस्लामावाद उच्च अदालत परिसर से तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था । लेकिन पाकिस्तान के सर्वोच्च अदालत ने उन्हें इस्लामावाद उच्च अदालत के फैसला स्वीकार्न करने को कहा । जिसके अनुसार इस्लामावाद उच्च अदालत में उन्हें अन्तरिम जमानत मिली है । इसके साथ ही अदालत ने उन्हें १७ तारीख तक किसी भी मुद्दें में गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है । ये जानकारी पाकिस्तानी सञ्चार माध्यम से मिली है । पाकिस्तान तहरिक ए इन्साफ के अध्यक्ष समेत रहे खान को पकड़ने के विरोध में उनके समर्थक देशभर में प्रदर्शन कर रहे थे ।

