Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूटानी शरणार्थी मामले के दोषियों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए – रास्वपा

 

काठमांडू, २ जेठ

राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने कहा है कि भूटानी शरणार्थी प्रकरण में संलग्न चाहे जो कोई व्यक्ति हो यसे सजा मिलनी ही चाहिए । उसे छोड़ा नहीं जाए । रास्वपा के प्रवक्ता एवम् महामन्त्री डा.मुकुल ढ़काल ने सोमवार विज्ञप्ति जारी करते हुए भूटानी शरणार्थी प्रकरण के आरोपी का राहदानी जब्त कर दोषी पर कारबाही करें तथा पीड़क को क्षतिपूर्ति दिलाने की सरकार से मांग की है । उक्त प्रकरण के बारे में रास्वपा का कहना है कि ‘इस घटना ने विश्व के सामने स्वाभिमानी नेपाली के शिर का झुकाया है, इसलिए इस प्रकरण में जो कोई भी संलग्न है , चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो उसे माफ नहीं किया जाएं । उक्त घटना के सम्बन्ध में हाल तक सरकार और नेपाल प्रहरी द्वारा उठाए गए कदम के प्रति हमारा साथ है, समर्थन है । ’ रास्वपा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि – रास्वपा उक्त घटना को भ्रष्टाचार का ही मुद्दा मात्र नहीं मान रही है वरन एक सङ्गठित ठगी और राज्यविरुद्ध अपराध के रुप में इसे ले रही है ।
रास्वपा ने सरकार से मांग की है कि भूटानी शरणार्थी प्रकरण ने अन्तरर्राष्ट्रीय समुदाय में नेपाल और नेपाली की छवि पर आँच पहुँचाई है । इसलिए इस प्रकरण के बहु आयामिक पक्ष को सोच समझकर अनुसन्धान करें और इसी ढ़ंग से आगे भी बढ़े ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com