बझाङ में भूकम्प का झटका महसूस किया गया
काठमांडू, १० जेठ
बझाङ में भूकम्प का धक्का महसूस किया गया है । आज सुबह ४ बजकर ६ मिनेट पर भूकम्प आने की राष्ट्रीय भूकम्प मापन तथा अनुसन्धान केन्द्र ने जानकारी दी है । केन्द्र के अनुसार केन्द्रविन्दु बझाङ के दौलीचौर है । ४.५ म्याग्निच्युड का भूकम्प आया था । बाजुरा तथा आस पड़ोस के जिलों में भी भूकम्प के धक्के को महसूस किया गया है ।

