Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

बेचारा ! : वसन्त लोहनी

 

बेचारा !

 

आपकी हुकूमत, आपकी सल्तनत
बेचारा वह क्या हैं?
कुछ भी नहीं
न शब्द में ध्वनि
न राप, न ताप
केवल आपके ख़िदमत में
फ़रियाद लेकर खड़ा हे
सकून कहा कहां से मिले उसको
धरती से या आकाश से ?
जिस धरती में खड़ा है
वहा उसका नहीं
जिस आकाश के नीचे जीरहा है
वह भी उसका नहीं
तब कहां से मिलेगा शकून?
शायद उसकी खामोशी से
खामोशी जितना गहरा हो
उतना ही हुकूमत पिगलजाए
उसको सकून देने के लिए नहीं
हुकूमत के आनंद के लिए

यह भी पढें   एनपील - लुंबिनी लायंस और चितवन राइनोज तथा विराटनगर किंग्स और सुदूरपश्चिम के बीच आज मुकाबला
वसन्त लोहनी, काठमाण्डू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com