प्रधानमंत्री प्रचंड समकक्षी मोदी से करेंगे मुलाकात
काठमांडू, १८ जेठ

भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने वाले हैं । मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच उर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर पर चर्चा होगी । बुधवार को प्रधानमंत्री प्रचंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी । इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत–नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई । बैठक में विदेश रचिव विनय क्वात्रा भी मौजूदा थे ।
सूत्रों के अनुसार प्रचंड के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेपाल के विदेश मंत्री एन. पी. सउद ने कहा कि गुरुवार को होनेवाली द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार पारगमन, संपर्क और सीमा मुद्दों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी ।
आज प्रधानमंत्री मोदी तथा प्रधानमंत्री प्रचंड नेपाल–भारत सीमा पर बहराइच में यूपी के पहले लैंड पोर्ट का वर्चुअल तरीके से उद्धाटन करेंगे । सूत्रों के अनुसार लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रुपईडीहा लैंड पोर्ट में सलाहकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली से सुबह ११ः ३० बजे इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे । दोनों देश के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है ।

