अभिनेता ड्यानी को ३० वर्ष की जेल सजा
काठमांडू, १८ जेठ

अमेरिकन अभिनेता ड्यानी मास्टरसन ने दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया है इसकी पुष्टी हो गई है । लस एन्जलस काउन्टी जिला अधिवक्ता के अनुसार उनपर बहुत से आरोप लगाए गए हैं जिनमें दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का जो आरोप लगाया गया था उसकी पुष्टि हो गई है । इसके साथ ही उन्हें कैद की सजा दी गई है ।
लस एन्जलस के एक अदालत में बुधबार पुनः हुई सुनुवाई के क्रम में बलात्कार के तीन मुद्दों में दो में उन्हें दोषी पाया गया है । उन्हें अदालत ने ३० बर्ष की सजाय दी गई है । अदालत के फैसले के साथ ही उन्हें हथकड़ी लगाकर नियन्त्रण में ले लिया गया है ।
‘दि ७० शो स्टार’ का ४७ वर्षीया अभिनेता ड्यानी ने सन् २००१ तथा २००३ के बीच में अलग अलग घटना में अपने ही घर में तीन महिलाओं के साथ बलात्कार किया था । इसी अभियोग में वें दोषी प्रमाणित हुए हैं । लेकिन उन्होंने इस आरोप को अस्विकार कर दिया है ।

