मधेशी एशोशिएशन ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष के रुप में डा.संगीत रौनियार सर्वसम्मत से चुने गए
काठमांडू, १८ जेठ
फिलाडेल्फिया,अमेरिका–मधेशी एशोशिएशन ऑफ अमेरिका के पेन्सिलभेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में रविवार सम्पन्न अधिवेशन ने डा.संगीत रौनियार के नेतृत्व में नई कार्यसमिति निर्विरोध चयन किया गया है । २९ सदस्यीय कार्यसमिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष में मनोज सिंह और महासचिव में श्रीमती शाही साह निर्विरोध चुनी गई हंै । आठ लोग उपाध्यक्ष रहने वाले इस कार्यसिमति का कार्यकाल दो वर्ष का होता है । अध्यक्ष में निर्विरोध डा. रौनियार संस्थापक महासचिव तथा निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं ।
नेपाल के सप्तरी जिला फत्तेपुर के डा.रौनियार एक दशक से ज्यादा समय से अमेरिका में हैं । नेपाल के पुल्चोक इन्जिनयरिङ्ग से बैचलर किए रौनियार ने मास्टर्स और पीएचडी अमेरिका के युनिभर्सिटी ऑफ टेक्सास आलेन्टन से किया है । संस्था के प्रवाक्ता सुभाष कुमार बैठा के अनुसार अमेरिका स्थित नेपालियों की संस्था एन आर एन ए के बाद यह सबसे बड़ी संस्था है जिसका २१ राज्य में स्थानीय चैपटर है ।
मधेश एशोशिएशन ऑफ अमेरिका के केन्द्रीय समिति – २०२३–२०२५ अध्यक्ष– डा. संगीत रौनियार वरिष्ठ उपाध्यक्ष–श्री मनोज सिंह,उपाध्यक्ष–दिनेश शाह,डा शोभा मण्डल,धर्मेन्द्र झा, चेतनारायण यादव,नवीन शाह,जय शाह,प्रमोद गुप्ता,सुरज नायक,महासचिव–श्रीमती शाही साह,सचिव–प्रकाश भाइ मधेशिया,कोषाध्यक्ष–मोहम्मद रफीद,संयुक्त कोष –प्रमोद रे,प्रवक्ताः सुभाष कुमार बैठा मिडिया संयोजक–सञ्जय वर्मा,सहायक मिडिया संयोजक ः उपेन्द्र साह,महिला संयोजकःश्रीमती पिंकी यादव,सदस्यहरूःदिपेन्द्र के भगत,कमनोरमा साह ,शम्भु यादव,रामेश्वर चौधरी,सन्तोष यादव,अजय यादव,मुकेश यादव,प्रमोद साह,विनोद शाह,पूर्णिमा जयसवाल,रोशन नायक हैं । इस कार्यक्रम में अमेरिका के लगभग २१ राज्यों से प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ही समाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक ,बुद्धिजिवी अभियंता के साथ ही स्थानीय लोगों की भी अच्छी उपस्थिति रही ।

