निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार मैत्रीपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
जनकपुर से लौटकर माला मिश्रा का रिपोर्ट । नेपाल के सीमावर्ती धार्मिक नगरी जनकपुर स्थित वेला कुट्टी के नवनिर्मित मैथिल ब्राह्मण भवन में दो दिवसीय उपनयन संस्कार मैत्रीपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ । यग्योपवित संस्कार कार्यक्रम में दो दर्जन बरुवा अपने अभिवाहक के साथ पहुचे थे जिसमें आधादर्जन भारतीय नागरिक थे सभी का सभी प्रकार के विधि सामग्री और कई विद्वान पंडितों में द्वारा कुमरन , झिटका बंधन , आम्बो पूजन , मातृका पूजा , श्री परीक्षण आदि अनुष्ठान से उपनयन कराया गया । आयोजक मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का केंद्रीय अग्ध्यक्ष समाजसेवी भगवान झा ने बताया कि लगभग तीन दर्जन अभिवावकों ने अपने बरुवा का उपनयन हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे एक दर्जन बरुवा किसकी कारण से नही पहुचे । उन्होंने बताया कि तैयारी तीन दर्जन बरुवा का था । इससे पूर्व मंगलवार को कुमरन अनुष्ठान विभिन्न विधि पूर्वक मंत्रोच्चरण के साथ सम्पन हुआ था जिसके बाद कुमरन का भोज का आयोजन हुआ था । उपनयन संस्कार कार्यक्रम में समस्तीपुर , मधुबनी से पहुचे बरुवा के अभिभावक ने विधि पूर्वक सम्पूर्ण अनुष्ठान के बाद यग्योपवित संस्कार के लिए आयोजक का प्रशंसा करते हुए धन्यवाद और आभार जताया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था का केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा महासचिव इंद्रदेव मिश्र , ममता झा , जानकी रमन झा , संस्था के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार वरुण मिश्र , डा. एसएन झा व अन्य लोग सक्रिय दिखे । उनपनयन संस्कार कार्यक्रम में दर्जनों समाज के नगर अध्यक्ष जीवछ मिश्र , जिला अध्यक्ष पंडित जय कृष्ण मिश्र सहित धनुषा महोत्तरी के बिभिन्न ग्राम समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।



