Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व गृह मंत्री खान और रिजाल का बयान आज

 

काठमांडू, १९ जेठ

नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण के आरोपित पूर्वगृहमन्त्री बालकृष्ण खाण, तथा भूटानी शरणार्थी के नेता एवं अधिकारकर्मी टेकनाथ रिजाल का बयान आज लिया जाएगा । बयान के लिए विभिन्न तरह का बहाना बनाते आ रहे खाण सहित रिजाल और काठमांडू जिला अदालत में हाजिर हुए हरिभक्त महर्जन के बयान आज लिए जाएंगे । कल गुरुवार को पूर्व उपप्रधानमन्त्री टोपबहादुर रायमाझी सहित तीन लोगों का बयान लिया गया था । काठमांडू जिला अदालत के न्यायाधीश प्रेमप्रसाद न्यौपाने के इजलास में पूर्वउपप्रधानमन्त्री रायमाझी, आङटावा शेर्पा तथा समशेर मियाँ ने बयान दे चुके हैं ।
नकली शरणार्थी प्रकरण में प्रतिवादी के बयान इसी जेठ १२ गते से काठमांडू जिला अदालत में लिया जा रहा है । गुरुवार इस गिरोह में संलग्न एक फरार प्रतिवादी हरिभक्त महर्जन की गिरफ्तारी के साथ ही अब गिरफ्तार होने वालों की संख्या १८ पहुँच गया है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि अभी भी १२ आरोपी फरार हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com