नेकपा एमाले सचिवालय की बैठक आज
काठमांडू, १९ जेठ
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले पार्टी सचिवालय की बैठक आज होने वाली है । पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने आज के लिए बैठक बुलाई है । बैठक आज दिन के साढेÞ ११ बजे केन्द्रीय पार्टी कार्यालय च्यासल में होगी । बैठक में पार्टी के आन्तरिक तथा राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी ।
आज की इस बैठक के द्वारा वार्षिक कार्ययोजना को अन्तिम रूप देने तथा केन्द्रिय सदस्यों के कार्य का विभाजन किया जाएगा । गत वैशाख २८ गते से ३० गते तक हुई पार्टी केन्द्रीय कमिटी की बैठक ने अपनी जिम्मेदारी में रहे भूगोल से बाहर निकल कर और दूसरे जिला में काम करने के निर्णय किया था जिसके अनुसार केन्द्रीय सदस्यों का कार्य विभाजन किया जाएगा । एमाले के सचिवालय में पदाधिकारी सहित १९ जना सदस्य हैं ।

