विभिन्न मांगों को लेकर मेयरकोसौंपा गया ज्ञापन पत्र
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। विभिन्न मांगों को लेकर ऊं सनातन संस्कृति की सक्रियता में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह तथा उप मेयर किशोरी साह को शुक्रवार को ऊं सनातन संस्कृति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू जायसवाल के नेतृत्व में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जानकी फूलवारी नाप प्रतिवेदन 2076का कार्यान्वयन, विद्यालय,देवालय,चिकित्सालय, पुस्तकालय के आसपास मांस,मदिरा,पान, गुटका, तंवाकू जन्म बिक्री पर रोक सहित कई मांगे शामिल हैं। मौके पर जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र, सम्राज नेपाली,राम किशोर ठाकुर,राकेश जायसवाल, विमलेश मंडल, युवराज गौतम,मनोज यादव,विनोद साह,चंदन यादव,वेचन मंडल,अनिल मंडल,तेज नारायण साह,अनिल यादव आदि मौजूद थे।


