Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के ओडिशा में रेल दुर्घटना-मृत्यु होने वालों की संख्या २ सौ ३३ तथा घायलों की संख्या ९००

 

काठमांडू, २० जेठ

भारत में रेल दुर्घटना होने से मृत्यु होने वाले की संख्या २ सौ ३३ पहुँच गई है और लगभग ९ सौ लोग घायल हैं । ये जानकारी बीबीसी से मिली है ।
ओडिशा के बालासोर जिले के पास भीषण ट्रेन दुघर्टना हुई है । सूत्रों द्वारा दावा किया जा गया है कि सबसे पहले हावड़ा–चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई । इसके बाद पटरी से उतरे डिब्बों से दूसरी ओर से आ रही यशवंतपुर–हावड़ा सुपरफास्ट रेल गाड़ी से टकरा गई ।
भारत के रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव स्वयं दुर्घटना क्षेत्र में पहुँचे । उन्होंने ट्वीट करके घटना के प्रति दुःख व्यक्त की है और मृत्यु प्राप्त व्यक्तियों के परिवार को प्रति परिवार १० लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है । इसके आलावा गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और हल्की चोट लगने वालों को ५०,००० रुपये मुआवजा  देने की भी घोषणा की है ।

यह भी पढें   सिंघानिया विश्वविद्यालय से सांध्य 'नित्य हलचल' पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed