एमाले में केन्द्रीय सदस्यों की संख्या ३ सौ ४९
काठमांडू, ७ जून । नेकपा एमाले की केन्द्रीय सदस्यों की संख्या ३ सौ ४९ पहुँच गयी है । दो साल पहले चितवन में सम्पन्न पार्टी की दशवें महाधिवेशन से कूल ३०१ केन्द्रीय सदस्य निर्वाचित हुए थे । लेकिन आज उक्त संख्या ३४९ पहुँच गयी है । पार्टी केन्द्र से प्रेषित अन्तरपार्टी निर्देशन (अपानी) में कहा गया है कि कांग्रेस, माओवादी, नेकपा एकीकृत समाजवादी जैसे पार्टी परित्याग कर एमाले प्रवेश करनेवाले को केन्द्रीय सदस्य बनाने के कारण केन्द्रीय सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी हुई है ।

