नारायणी नदी तटबन्ध का निरिक्षण

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। नवलपरासी (पश्चिम) के सुस्ता गाँव पालिका अन्तर्गत नारायणी नदी के तटबन्ध का मरम्मत/निर्माण कार्य का भारत – उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतन्त्रदेव सिंह ने नारायणी नदी का तटबन्ध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में ईन्जिनियर द्वय अनिल सिंह और रविन्द्र यादव ने निर्माण कार्य के सम्बन्ध में अवगत कराया।
इसी क्रम में नवलपरासी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र नं १ के प्रतिनिधि सभा सदस्य बिनोद चौधरी, लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश सभा सदस्य नवलपरासी (पश्चिम) देवकरण कलवार और सुस्ता गाँव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायण उपाध्याय , नेपाली कांग्रेस के निर्वाचन क्षेत्र नम्बर-१ के सभापति मुकुल आचार्य के साथ ही सुस्ता गाँव पालिका वार्ड नम्बर ४ वडा अध्यक्ष निलबहादुर गुरुङ एवं स्थानीय जनसमुदायों की गरिमामय उपस्थिति रहा।
ईन्जिनियर अनिल सिंह के अनुसार जुलाई महिने के अन्दर इस सत्र निर्माण कार्य सम्पन्न किया जाएगा।


