Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर भारतीय रुपए से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नेपाली रुपये लाएं या बट्‌टा कटवाएं

 
पेट्रोलपंप

काठमांडू । सीमावर्ती नेपाल के पेट्रोल पंप पर भारतीय रुपए से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिससे नेपाल जानेवाले सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के लोग परेशान है। बनकटवा, घोड़ासहन, कुंडवाचैनपुर आदि जगहों पर ऐसी समस्या आ रही है। जिससे भारतीय लोगों की परेशानी बढ़ी है। पहले भारतीय पैसा से लोग पंप पर आसानी से तेल लेते थे। अब नेपाल जाने वाले लोग या तो नेपाल में घुसते ही नेपाली रुपये लेकर जा रहे है या फिर बिना तेल भराए वापस आ रहे है। ज्यादा आग्रह करने पर 10 प्रतिशत का बट्टा काट कर भारतीय रुपए से पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप पर जगह-जगह लिख कर नाेटिस चिपका दिया गया है कि भारतीय रुपए से आपको तेल नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढें   मधेशी क्लस्टर से आठ उम्मीदवार सह–महामंत्री चुनावी मैदान में

असुविधा के लिए खेद है। सिम्रोंनगढ बाजार के प्रकाश ऑयल स्टोर तथा सीमावर्ती बंकूल पंप सहित कई अन्य पेट्रोल पंप पर देखा जा सकता है। पेट्रोल पंप मालिक के ऐसे आदेश से भारतीय यात्री को परेशानी के साथ साथ उन्हें आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। बनकटवा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य लालबाबू यादव व श्रवण यादव ने बताया कि नेपाल और भारत का बेटी रोटी का संबंध है। द्वय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपाल के मधेश प्रदेश क्षेत्र संख्या 2 के मुख्यमंत्री सरोज यादव व उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव से मामले में शिकायत करेंगे। बताया जाता है कि दोनों पेट्रोल पंप तीन किलोमीटर की दूरी पर नेपाल सरकार के उपराष्ट्रपति तथा नेपाल मधेश प्रदेश क्षेत्र संख्या 2 के मुख्यमंत्री का पैतृक घर है।

यह भी पढें   गगन थापा को विश्वप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामना, कहा— वे उनके साथ खड़े हैं

घोड़ासहन : नेपाली 1000 रुपए 645 से 650 में बदल रहे

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के नेपाली पेट्रोल पंप पर भारतीय नोट नहीं ले रहा है। अभी नेपाली रुपया का भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में भाव तेज है। पहले नेपाली रुपया बदलने पर बट्टा लगता था। जैसे कि नेपाली 1000 रुपया पहले 625 के बदले 610 से 615 रुपया में बदला जाता था। लेकिन अभी नेपाली 1000 रुपए 625 के बदले 645 से 650 रुपये में बदल रहे है। अभी नेपाली रुपए का सीमावर्ती क्षेत्र में भाव तेज चल रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com