Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खराब मौसम के कारण भटका विमान

 

अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान खराब मौसम के कारण पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गया और भटक गया। जानकारी के मुताबिक, भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौटने से पहले गुजरांवाला तक पहुंच गया था। हालांकि, इस दौरान विमान के साथ कुछ अनहोनी नहीं हुआ।

खराब मौसम के कारण भटका विमान
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया कि फ्लाइट राडार के अनुसार, भारतीय विमान शनिवार शाम करीब 7.30 बजे लाहौर में प्रवेश कर गया था, जिसके बाद रात 8.01 बजे भारत लौटा गया। इस मामले में एयरलाइन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढें   जानकी मंदिर को विश्व संपदा बजट में सूचीकृत, जनकपुरधाम में हर्ष

क्या कहता है नियम?
रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह समान्य बात है, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति होती है। उदाहरण के तौर पर, मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक उड़ान खराब मौसम के कारण भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था और करीब 10 मिनट तक रुकी रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *