लहानिया आम का नागरिकता आवेदन : लक्ष्मण नेवटिया
मैं नेपाली मिट्टी की खुसबु,
सुवास व मिठास भरा आम
जिल्ला सिरहा, लहान
मेरा प्यारा जन्मस्थान।
फिर भी आप मुझे विदेशी
“मालदहिया” तो कभी “बम्बैया” कहकर करते है खरिदफरोख्त
तब होता हूँ परेशान।
घायल होता स्वाभिमान ।
कलमकी चालाकीसे ये दिल
आजतक अनेक दर्द सहता रहा।
विभेद की पीडा से इधर आँशु
उधर कोशी में पानी बहता रहा।
दुखित होता है हमारा अंत:करण
जब नये नये तरिके होकर वरण,
हमारी पहचान का होता चीरहरण।
अनुरोध यही है
अब न कर विलम्ब
कर दीजिए हमारी
” लहानिया नेपाली आम”के नाम से
“नागरिकता” प्रमाणिकरण”।

विराटनगर -९
nevatialk@gmail.com


