आज मध्य तथा पश्चिम तराई में अत्याधिक गर्मी
काठमांडू, ३ असार
हाल देश के पूर्वी तथा मध्य भू–भाग में मानसुनी प्रणाली का प्रभाव देखा जा रहा है साथ ही बाकी भू–भाग में स्थानीय वायु और पश्चिमी वायु का आंशिक प्रभाव भी है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार हाल कोशी, गण्डकी, कर्णाली प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से सामान्य बादल रहेगी तथा बाकी भू–भाग में मौसम सामान्यतया साफ ही रहेगी । गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा कर्णाली प्रदेश के एक दो स्थान में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम वर्षा होगी । देश के बाकी पहाड़ी भू–भाग में एक दो स्थान में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश भी होगी ।
कोशी प्रदेश में सामान्य बादल रहने के साथ ही सुदूरपश्चिम प्रदेश तथा देश के पहाडी भू–भाग में आंशिक से सामान्य बादल रहेगी तथा बाकी भू–भाग में आंशिक बादल रहेगी तथा मौसम सामान्यतया साफ ही रहेगी ।
कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में , कोशी प्रदेश के तराई भू–भाग के साथ ही देश के बाकी पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों और देश के बाकी तराई भू–भाग के एक दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है । देश के मध्य तथा पश्चिम तराई के भू–भागों में अत्याधिक गर्मी होने की सम्भावना यथावत रहेगी ।
कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी वर्षा की भी सम्भावना है । साथ ही अत्याधिक गर्मी, मेघगर्जन के साथ ही बिजली चमकने तथा बारिश भी हो सकती है । महाशाखा ने सभी से सर्तकता अपनाने के लिए अनुरोध किया है ।

