Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पर सुरक्षा चौकसी बढायी जाएगी

 

सिद्धार्थनगर।

नेपाल-भारत सीमा पर तैनात एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवान व नेपाल पुलिस एपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप मंगलवार को ककरहवा सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने पर मंथन किया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी हरिवंशपुर के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ नोमेंस लैंड पर स्थित पिलर संख्या 540 से 543/33 के बीच संयुक्त रूप से गश्त किया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु कि खोज में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संबंध में उपकमाडेंट पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जाएगी। यदि किसी गांव में कोई अपरिचित व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दे। बॉर्डर क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बताया गया कि किसी को कोई दिक्कत न हो हम सभी अपके सुरक्षा में लगे हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, असिस्टेंट कमांडेंट राम बहादुर गुरुंग, सहायक कमांडेंट कार्तिकेन आर व निरीक्षक रघुनाथ प्रसाद, नेपाल एपीएफ के जवानों में सरना बंधु खाडग़ा, प्रमोद थापा, हरि महेता आदि शामिल रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com