Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपईडीहा सीमा पर सीमा शुल्क को लेकर नेपाली महिला ने की कस्टम सुरक्षाकर्मी से हाथापाई

 

रुपईडीहा (बहराइच)।

भारतीय क्षेत्र से खरीदारी करने के बाद नेपाल ले ककर आने वाले सामान पर  सरकार कस्टम ड्यूटी लगा रही है। इसको लेकर आए दिन विवाद हो रहे हैं। रविवार की शाम कस्टम ड्यूटी को लेकर एक नेपाली महिला पुलिस कर्मियों से भिड़ गई। इस दौरान घंटों अफरातफरी का माहौल रहा और इस दौरान महिला ने हाथापाई भी की।
नेपाल-भारत के बीच वर्षों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। प्रतिदिन दोनों देशों के सैकड़ो नागरिक सीमा को पार करते हैं और खरीददारी करते हैं। लेकिन नेपाल सरकार के एक फैसले ने संबंधों व व्यापार को एक दायरे में बांध दिया। नेपाल सरकार की ओर से भारतीय क्षेत्र से लगभग 62.50 यानी नेपाली सौर  रुपए से अधिक के प्रत्येक सामान की खरीद पर कस्टम शुल्क लगा दिया है। इससे हजारों नेपाली नागरिक प्रभावित हो गए हैं, जो प्रतिदिन रुपईडीहा बाजार से चावल, दाल, आटा, तेल आदि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते थे।
सरकार का यह फैसला विवाद का कारण भी बन रहा है। रविवार को ऐसा ही एक विवाद बाॅर्डर पर देखने को मिला। जहां एक महिला कस्टम ड्यूटी को लेकर नेपाली कस्टम सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गई। इस दौरान घंटों नोकझोंक चली। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। रुपईडीहा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नेेपाल सरकार से उनके इस फैसले पर विचार करने की बात कही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed