अमरेश सिंह ने किया प्रतिनिधि सभा के शून्य समय में प्रश्न
काठमांडू, ६ असार
सांसद अमरेश कुमार सिंह ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि नागरिकता के विषय में अपने ही नागरिकों के साथ किसी तरह का भेदवाव नहीं करे सरकार । बुधवार हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के शून्य समय में सांसद सिंह ने यह सवाल भी उठाया कि रवि लामिछाने के मुद्दा का एक ही दिन में फैसला होता है और अन्य के मुद्दों पर वर्षो लग जाते हैं । इसका मतलब राजनीतिक का प्रभाव अदालत में भी है ।
उन्होंने कहा कि नागरिकता नहीं पाने वाले बहुत से व्यक्ति लगभग २ सप्ताह से धरना पर बैठे है । साथ ही संविधान सभा के सदस्य रामकुमार शर्मा भी आमरण अनसन पर बैठे हैं । अभी वो वीर अस्पताल में हैं । एक तरफ २०७२ में कानून जारी किया गया कि नागरिकता कानून तुरंत ही बनाया जाए लेकिन कार्यन्वयन नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक दल और तत्कालीन सरकार यही पर चुक गई है । नागरिक प्रति न्यायोचित व्यवहार होनी चाहिए लेकिन सरकार वो भी नहीं कर पाई है । किसी भी नागरिक पर प्रहरी दमन का दमन नहीं हो । उन्होंने कहा कि रवि लामिछाने के मुद्दें का फैसला एक ही दिन में हो जाए और बांकी मुद्दों पर वर्षो लग जाए । इससे पता चलता है कि अदालत में भी राजनीतिक प्रभाव है ।


