Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महावाणिज्य दूतावास द्वारा मनाया गया 9वाँ अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस बिरगंज

 


बिरगंज, 21 जून ।बस्वतंत्रता के अमृत पर्व (भारत @ 75) और 9वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के महावाणीज्यदूतावास, बीरगंज (नेपाल) ने वाणिज्यदूतास के अधिकार क्षेत्र के क्षेत्रों में योग सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की है। इसकी शुरुआत 23 मई, 2023 को वाणिज्यदूतावास परिसर में एक लॉन्च इवेंट के साथ हुई जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया था। दूसरा सत्र 17 जून, 2023 को नारयणी नदी तट, भरतपुर, चितवन में 700 से अधिक लोगों की सहभागिता में हुआ था । तीसरा सत्र 19 जून, 2023 को तिरहुतिया गाछी, जनकपुर में आयोजित किया गया, जहां 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। महावाणिज्यदूतावास द्वारा योग उत्सव, भारत-नेपाल संबंधों की निरंतरता देते हुए 21 जून, 2023 अंतिम योग सत्र शंकराचार्य द्वार पर (भारत-नेपाल सीमा) बीरगंज में आयोजित किया गया ।
शंकराचार्य द्वार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है । यह दोनों देशों की सम्बन्धों को परिभाषित और भारत-नेपाल संबंधों का प्रतीक है। जहाँ पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया है ।
इस अवसर पर श्री रमेश प्रसाद कुर्मी, माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, मधेस राज्य, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । श्री तरु कुमार, कार्यवाहक महावाणिज्य दूतावास बीरगंज द्वारा अभिनंदन किया गया । । योग सत्र में पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सशस्त्र पुलिस बल पर्सा के उपाधीक्षक श्री धिलाराम पंथी (मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी, बीरगंज) सीमा शुल्क कार्यालय), श्री अशोक बैद (अध्यक्ष,नेपाल भारत सहयोग मंच), श्री संजय भट्टाचार्य (फ्याक्ट्री म्यानेजर, यनिु लिभर नेपाल) , श्री किलाश
राम चौरसिया (एडूओ, डाबर नेपाल प्राइवेट लिमिटेड, बारा), बीरगंज इंडस्ट्री एंड ट्रेड एसोसिएशन, नेपाल-इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन, पर्सा के पदाधिकारी सदस्य, पतंजलि योग समिति-पर्सा के सदस्य, ब्रह्मा कुमारी के सदस्य, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के सदस्य, वाणिजया दूतावास के सदस्य अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 450 से अधिक लोगों के साथ उनके परिवार के सदस्य और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए ।पूरे सत्र का सीधा प्रसारण वाणिज्य दूतावास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल @CGI बीरगंज पर किया गया

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com