Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसदों द्वारा पीडि़तों को तत्काल राहत तथा उद्दार करने की मांग की गई

 

काठमांडू, १० असार
आज हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक के शून्य समय में बोलने वाले सांसदों ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि बाढ़, भूस्खलन,बिजली गिरने के साथ ही अन्य तरह के प्राकृतिक विपत्ति से घिरे नागरिकों को राज्य द्वारा तत्काल राहत और उद्दार करके अपनी उपस्थिति दिखानी चाहिए ।
आज (रविवार) शून्य समय में बोलने वाले सुशीला थिङ, देवेन्द्र पौडेल,शिव नेपाली के साथ ही अन्य सांसदों ने प्राकृतिक विपत्ति में होने वाले मानवीय क्षति के विषय को तत्काल विशेष सेल बनाकर राज्य द्वारा उपचार तथा राहत में अपनी उपस्थिति दिखाने की मांग की है ।
प्राकृतिक प्रकोप बिजली गिरने, बाढ़,भूस्खलन ,दुर्घटना आदि के विषयों में राज्य की स्वतः उपस्थिति होने की मांग सांसद देवेन्द्र पौडेल ने की
इसी तरह सांसद शिव नेपाली ने बिजली गिरने के साथ ही अन्य विपद व्यवस्थापन की पूर्व तैयारी करने के बारे में सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया । उनका कहना था कि ये तो प्रत्येक वर्ष की बात है । प्रत्येक वर्ष बहुत भारी रुप से धनजा की क्षति होती है । इसके बारे में जनता को सचेत कराना तथा इसमें सरकार के पहल की आवश्यक है ।
सांसद सुशीला थिङ ने शनिवार की रात सिन्धुली के गोलाञ्जोर में आए बाढ़ और भूस्खलन से ३१ घर में क्षति हुई हैं । साथ ही अन्य स्थान के बस्ती में भी भूस्खलन होने की संभावना है । इसलिए पीडि़तों को तत्काल राहत तथा उद्दार करने की मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *