Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा विधान अधिवेशन – एक ही पद में दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं रह सकते हैं

 

काठमांडू, ११ असार
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल का विधान अधिवेशन जारी है ।
इस अधिवशसन के दूसरे दिन अध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा प्रस्तुत किए गए विधान पर आज (सोमवार) को १० समुहों में बिभाजित होकर जसपा पार्टी के सभी सदस्य जोजिन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया है चर्चा करेंगे । कल (रविवार) को अध्यक्ष यादव ने मस्यौदा विधान प्रस्ताव किया था । प्रस्तावित विधान में आज से समुहगत रूप में चर्चा की जाएगी ।
बैठक में केन्द्रीय कमिटी के ४ सौ १० सदस्य साथ ही प्रदेश और जिला कमिटी, भ्रातृ संगठन के साथ ही पूरे देश से तथा प्रवास समेत करके करीव ८०० प्रतिनिधि सहभागी होकर समूह गत चर्चा करेंगे ।
पुनः एकल नेतृत्व में वापस आना चाहती है जसपा नेपाल । जसपा नेपाल का विधान पारित होने पर एक बार फिर अध्यक्ष यादव पुनः शक्तिशाली होंगे । विधान में दो नई व्यवस्था लागू करने की बात कही है एक तो ७० वर्ष से ज्यादा के लोग किसी पद पर नहीं रहेंगे । और दूस्रा एक व्यक्ति एक ही पद पर दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं रह सकता है । इन दोनों बातों को व्यवस्था में रखकर विधान प्रस्तुत किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *