देवशयनी एकादशी आज
*????????????देवशयनी एकादशी आज????????????*
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही देवशयनी एकादशी कहा जाता है। कहीं-कहीं इस तिथि को ‘पद्मनाभा’ भी कहते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती है। इसी दिन से चातुर्मास और बरसात का आरंभ माना जाता है। इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु सामान्य रूप से क्षीरसागर में शयन करते हैं और विशेष रूप में पाताल लोक में राजा बलि के पास चले जाते हैं फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के जाने पर उन्हें उठाया जाता है। इस बीच के अंतराल को ही चातुर्मास कहा गया है। इसमें सभी मांगलिक कार्य स्थगित कर दिया जाता है। *आज के एकादशी व्रत में श्री हरि विष्णु के प्रार्थना से आप सब को उत्तम आयु आरोग्यता, सुख सम्पदा, संतति संतान, अध्यात्म सुख एवं अपने चरणों की भक्ति और अपना सानिध्य प्रदान करें।*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*????✒✍????????*

*संपर्क: 9934428775*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!

