Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी का नेपाल आगमन सार्क से पहले

 
  • ModiFacebook1भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का नेपाल आगमन सार्क सम्मेलन से पहले ही सम्भव हो सकता है । नेपाली काँग्रेस के सभासद अमरेश कुमार सिंह से नई दिल्ली में भेंटवार्ता के क्रम में मोदी ने पुनः नेपाल यात्रा और पशुपति नाथ के दर्शन की इच्छा जताई । सिंह द्वारा ं नेपाल भ्रमण की याद दिलाने पर उन्होंने कहा कि वो सार्क सम्मेलन से पहले ही नेपाल आगमन के लिए इच्छुक हैं । नेपाल की अस्तव्यस्त राजनीति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मोदी ने कहा भारत आर्थिक विकास में हर सम्भव सहायता के लिए तैयार है किन्तु नेपाल में संविधान लेखन तथा शान्ति प्रक्रिया की ओर तत्काल ध्यान देने की और गतिरोध समाप्त करने की आवश्यकता है । सांसद सिंह ने मोदी का ध्यान इस बात की ओर भी आकर्षित कराया कि भारत की ओर से नेपाल को मिलने वाला अनुदान अन्य देशों की तुलना में काफी कम है । मोदी ने यह आश्वासन दिया कि नेपाल में जलविद्युत योजना और अन्य कोई भी योजना में लगने वाला खर्च अनुदान के रुप में उपलब्ध कराया जाएगा । किन्तु नेपाल को सभी गतिरोध का अन्त करना पडेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *