Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातन्त्र के लिए समावेशीकरण आवश्यक ः सूची

 

 

suchi sambhodhan_200_200काठमान्डौ । प्रजातन्त्रवादी नेतृ आगं सागं सूची ने प्रजातान्त्रिक शासन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए समावेशीकरण की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने कहा प्रजातन्त्र सिर्फ अधिकार नहीं उसे अक्षुण्ण रखना हमारा कर्तव्य है ।
शनिवार काठमान्डौ में आयोजित प्रजातान्त्रिक समाजवाद के भविष्य पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा अगर प्रजातन्त्र में समावेशी करण नहीं होता है तो यह सफल नहीं हो पाएगा । देश के हर जाति को समान अधिकार मिलना चाहिए । सूची ने कहा कि नेपाल एक छोटा देश है और इसे कई समस्याओं का सामना करना पड रहा है इसके बावजूद जो राजनीतिक संवाद और समझौते हो रहे हैं वो सराहनीय है । नेपाल में प्रजातन्त्र पाने के लिए जो प्रयास किए गए वो म्यानमार को भी करना चाहिए ।
सूची स्वयं को शान्ति का पक्षधर मानती हैं और एक मानव भावना से निर्मित शांत समाज चाहती हैं । अपने भाषण में उन्होंने नेपाली सेना की भी तारीफ की और कहा कि म्यानमार के सेना को यहाँ की सेना से सीख लेनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *