Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अल्पमत में आने से गिर गई है कोशी प्रदेश सरकार

 

काठमांडू, १५ असार
आज मुख्यमन्त्री हिक्मत कार्की प्रदेश सभा में विश्वास मत लेने वाले थे लेकिन वो अब अल्पमत में पड़ गए हैं । जिसके कारण से उनके नेतृत्व में जो सरकार थी वो अल्पमत में आने से गिर गई है । मुख्यमन्त्री कार्की प्रस्ताव के पक्ष में ४६ और विपक्ष में ४३ मत दिया गया था ।
पक्ष में एमाले के ४० और राप्रपा के ६ सांसद ने मतदान किया । नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एकीकृत समाजवादी ने विपक्ष में मतदान किया तथा एक सिट रहे जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) मतदान में सहभागी नहीं हुए । प्रदेश सभा में कांग्रेस के २९, माओवादी के (सभामुख के अलावे) १२ और एकीकृत समाजवादी के ४ सांसद है ।
मंसिर ४ को हुए निर्वाचन के बाद एमाले के समर्थन में माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रधानमन्त्री बनने के बाद सभी प्रदेशों में उसी अनुसार सरकार गठन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com