सरावल में मनाया गया राष्ट्रिय धान दिवस

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। राष्ट्रिय धान दिवस के उपलक्ष में सरावल गांव पालिका के आयोजन में सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी के प्रमुख आतिथ्यता एवं कोठीलहा कृषक समूह के अध्यक्ष सरस्वती चौधरी के अध्यक्षता में भव्य और सभ्य ‘बीसवां राष्ट्रिय धान दिवस’ रोपाई महोत्सव सम्पन्न हुआ।
इस मौके सरावल गांव पालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दुर्गा पौडेल, उपाध्यक्ष बासमति हरिजन, कृषि विकास शाखा के प्रमुख कुलदीप नारायण मिश्र , कृषि प्रविधिक द्वय राजाराम यादव, अर्जुन पौडेल , वडा नं ३ के वडा अध्यक्ष फिरंगी चौधरी, वडा नं १ के वडा अध्यक्ष विष्णु भट्टराई, आर्थिक प्रशासन शाखा के प्रमुख नारायन पाण्डे के साथ ही कृषक समूह के पारसनाथ गुप्ता, राजेन्द्र कुर्मी, राजेश उपाध्याय, कृषि समिति के नरेश यादव, नाथू हरिजन लगायत विशिष्ट महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति रहा।

