मुख्यमंत्रियों को प्रधानमन्त्री का निर्देश– सङ्घीयता कार्यान्वयन को तीव्रता दें
काठमांडू, १५ असार
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने सङ्घीयता कार्यान्वयन की जिम्मेदारी को तीव्रता और व्यवस्थित रूप में आगे बढ़ाने के लिए सातों प्रदेश के मुख्यमन्त्री को निर्देश दिया है ।
शुक्रवार पोखरा में आयोजित अन्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री बैठक के उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ने उक्त निर्देशन दिया है ।
बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ने कहा ‘‘सर्वप्रथम इस सुन्दर नगरी पोखरा में अन्तर प्रदेश मुख्यमन्त्री बैठक आयोजना करने के लिए मैं गण्डकी प्रदेश के माननीय मुख्यमन्त्री तथा गण्डकी प्रदेश मन्त्रिपरिष को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ । साथ ही इस बैठक के पूर्ण सफलता की कामना भी करता हूँ । नेपाल के संविधान जारी होने के बाद ये दूसरी बार आयोजना की गई है । यह बैठक देश के सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को और भी सुदृढ करने तथा प्रदेश प्रदेश बीच के सम्बन्ध को सबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । ऐसा मेरा विश्वास है ।’’
आगे उन्होंने कहा कि –संविधान जारी होने के लगभग सात वर्ष के ही अवधि में हमने उत्साहजनक उपलब्धि हासिल की है । तीनों तह के दूसरे कार्यकाल का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है । सातों प्रदेश के प्रादेशिक राजधानी और नामाकरण हो चुका है । राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग के सिफारिस अनुसार प्रदेश तथा स्थानीय तह में वित्तीय हस्तान्तरण व्यवस्थित हो रही है । हम अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं । आप सभी से आग्रह कि –आप सभी सङ्घीयता कार्यान्वयन को तीव्रता दें ।

