Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के अतिथि सदन का पचास वर्ष पूरा , समारोह पूर्वक मनाया स्वर्ण जयंती

 


माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । बिराटनगर स्थित अतिथि सदन का पचास वर्ष पूरा होने पर शनिवार को समारोहपूर्वक स्वर्ण जयंती मनाया गया । इस मौके पर कोशी प्रदेश का मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की मुख्य अतिथि थे । बिशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल राष्ट्रीय मारवाडी परिषद का केंद्रीय अध्यक्ष पवन मित्तल , बिराटनगर का मेयर नागेश कोइराला , मोरंग का प्रमुख जिलाधिकारी बीरेन्द्र कुमार यादव , मारवाडी सेवा समिति बिराटनगर का अध्यक्ष गोबिंद झुनझुनबाला व अन्य अतिथि मंचासीन थे । इस अवसर पर अतिथि सदन का अध्यक्ष दिनेश गोलछा , उपाध्यक्ष द्वय सुधीर तोदी , जितेंद्र राठी सचिव ललित लोहिया , कोषाध्यक्ष धनश्याम राठी , श्याम सुंदर अग्रवाल अतिथियों का स्वागत करते दिखे । इस अवसर पर सदन के पूर्व अध्यक्ष ताराचन्द्र खेतान , शंकरलाल अग्रवाल ,नंदकिशोर राठी तथा स्वर्ण जयंती महोत्सव के संयोजक सुशील कुमार धनावत , सचिव संजय दुगड़ को सम्मानित किया । इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष क्रमशः स्व कालूराम अग्रवाल , रामाकृष्ण राठी , हंसराज गोलछा , आशकरण राठी, मदनलाल अग्रवाल , तोलाराम दुगड़ , रायचंद्र बैध , गंगाविशन राठी को मरणोपरांत सम्मानित किया उनके पुत्र को स्मृतिपत्र सौंपा । इस मौके पर स्मारिका का भी प्रकाशन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *