अमेरिका में गोली चलने से ४ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, १९ असार
अमेरिका के पेन्सिलभेनिया प्रान्त के फिलाडेल्फिया में गोली चलने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है । आक्रमणकारी को हिरासत में ले लिया गया है और अब अनुसन्धान किया जा रहा है । प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बुलेटप्रुफ ज्याकेट लगाए एक व्यक्ति ने अचानक से अन्धाधुन्द गोली चला दी । आठ लोगों को गोली लगी थी । जिसमें से चार की मृत्यु हो चुकी है । चार लोग घायल हैं । घायलों में दो बच्ची है । गोली बचाले वाला पकड़ा गया है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है साथ ही इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने गोली क्यों चलाई है ?
सोमवार की रात साढ़े ८ बजे फ्रेजियर स्ट्रिट के १८०० ब्लक में गोली चलने की आवाज को सुनकर प्रहरी घटनास्थल में पहुँची । वहाँ एक व्यक्ति गाृेली चला रहा था तथा कुछ लोग जमीन पर गिरे हुए थे । ये दृश्य प्रहरी के सामने का था । प्रहरी ने कुछ ही समय के बाद गोली चलाने वाले को नियंत्रण में ले लिया तथा स्थानीय वासियों से आग्रह की कि वो लोग अभी घर से बाहर नहीं निकलें ।

