आज राष्ट्रीय सभा की बैठक एक बजे से
काठमांडू, १९ असार
राष्ट्रीय सभा की आज बैठक संघीय संसद भवन नया बानेश्वर में दोपहर १ बजे बुलाई गई है । आज की बैठक में राष्ट्रीय सभा के सचिव डॉ.सुरेन्द्र अर्याल द्वारा प्रतिनिधिसभा से सन्देशसहित प्राप्त “आर्थिक विधेयक, २०८० और राष्ट्र ऋण उठाने विधेयक, २०८०” सभा समक्ष पेश करने की कार्यसूची है ।
इसी तरह, विनियोजन विधेयक २०८० के विभिन्न शीर्षक जैसे भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारण मन्त्रालय, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय, सङ्घीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्रालय के विनियोजित शीर्षकों पर बहस होने की सम्भावित कार्यसूची है ।

