अग्रकुल माँ माधवीकी ५१४४ वीं जयन्ती नेपालभर में
*नर और नारी रथ के दो पहिए एक समान**
बिन एक के रथ बढ नही पाएगा,लो जान*
इसी बातको महत्व देते हुए
इस बार २० जुन अर्थात आषाढ शुक्ल द्वितीया मंगलवार के दिन नेपाल अग्रवाल महिला संगठन (त.स) के द्वारा संगठन के तीसरे स्थापना दिवस एवं अग्रकुल पिता श्री अग्रसेन महाराज की अर्धाङ्गिनी अग्रकुल माता महारानी माधवी जी की ५१४४ वीं जयन्ती मनाने का जोरदार ढंग से आव्हान किया गया।
सभी ने नारी को भी पुरुष सरह ही समान सम्मान देते हुए देश और विदेश के कई गांव,शहरों में यह जयन्ती बड़े ही श्रद्धापूर्वक धुमधाम के साथ दिनांक २० जुन से लेकर २७ जुन तक में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया।
नेपाल की राजधानी काठमाडौं में अग्रवाल सेवाकेन्द्र में अध्यक्ष श्री राजेन्द्रजी खेतान की अध्यक्षता में पूजा,आरती,प्रसाद, भोग लगाकर जयन्ती मनाई गई।
इसी प्रकार सुनसरी जिला, धरान में नेपाल अग्रवाल महिला मंच धरान की उपाध्यक्ष श्री अनु अग्रवाल की अध्यक्षता एवं उषा अग्रवाल के संयोजकत्व में पूजा,आरती, भजन,भोग, प्रसाद एवं अन्य मनोरञ्जनात्मक कार्यक्रम कर जयन्ती मनाई गई।
झापा जिला विर्तामोढ में अग्रसेन भवन एवं नेपाल अग्रवाल महिला मंच, विर्तामोड के संयुक्त आयोजन तथा श्री शुरेस कुमार अग्रवाल (भद्रपुरे) एवं श्री दीपा खेडिया की अध्यक्षता में औपचारिक रुप में कार्यक्रम किया जिस में स्वागत नृत्य, मन्तव्य एवं पाँच महिला डाक्टर का सम्मान तथा केन्द्रीय अग्रवाल महिला संगठन से कराए गए विविध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किए गए।
विराटनगर में नेपाल अग्रवाल महिला मंच, विराटनगर की अध्यक्ष श्री उमा चौधरी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ माधवी जयन्ती मनाई गई।
इसी प्रकार हेटौंडा में नेपाल अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष श्री मीरा अग्रवाल की अध्यक्षता में माधवीजयन्ती मनाई गई। धुलाबारी में नेपाल अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष श्री ललित अग्रवाल ने माधवी जयन्ती मनाई।
जनकपुर में नेपाल अग्रवाल महिला मंच,जनकपुरधाम की अध्यक्ष श्री सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में मनाई गई।
बीरगंज में नेपाल अग्रवाल महिला मंच,बीरगंज एवं मारवाड़ी महिला मंच के संयुक्त आयोजन में इस अवसर पर भारत राजस्थान से पधारी नीतूजी चोपड़ा जो वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर हैं (अकेले १८ दिन में स्कूटी से कश्मीर से कन्या कुमारी तक की यात्रा की ) उनका सम्मान किया। आप छह देशों की यात्रा में बिना पैसो के,बिना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग के भारत होते हुए नेपाल आयीं है। इन्होने इस अवसर पर स्मार्ट sessions द्वारा महिलाओं को self defense की ट्रेनिंग दी।
इस के अलावा लहान,महेन्द्रनगर,धनगढी,इटहरी,पशुपतिनगर,काँकडभिट्टा लगायत देश के अन्य कई भागों में भी माधवी जयन्ती मनाई गई।
राष्ट्रिय संयोजक
इन्दु तोदी
नेपाल अग्रवाल महिला संगठन (त.स)













