Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में एम्स की स्थापना हेतु इण्डो-नेपाल डाक्टर्स फोरम की बैठक

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जनकपुरधाम में एम्स की स्थापना हेतु बुधवार की शाम स्वस्तिका हास्पीटल के प्रांगण में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के उपाध्यक्ष डा.पी.के.ठाकुर की अध्यक्षता में एक औपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनकपुरधाम में एम्स हास्पीटल की स्थापना हेतु गहन विचार विमर्श किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसकी पहल हेतु आगामी दिनों में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम की टीम नयी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।नयी दिल्ली में सांसद अजय निषाद के नेतृत्व में शिष्टमंडल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर इसके लिए पहल की जाएगी।इसके अलावा मलंगवा में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डा.नवल किशोर सिंह द्वारा स्थापित मलंगवा में बना हास्पीटल को इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के सदस्य स्थलगत अवलोकन करेंगे। डाक्टर नवल किशोर सिंह ने इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम को संचालन हेतु अनुमति दिया है।इसी तरह अमित साह द्वारा निर्मित वेल्ही में बनाए गये हास्पीटल का अवलोकन करने की योजना है। बैठक में हाल के दिनों में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम के बिधान लोकार्पण बैठक की भी समीक्षा की गयी। बैठक में इण्डो -नेपाल डाक्टर्स फोरम में अधिक से अधिक डाक्टर सदस्यता ग्रहण करें,इस पर चर्चा हुई। बैठक में डाक्टर राम ज्ञान यादव,डा.राम जी यादव,डा.रामदेव चौधरी,डा.रवि पांडेय,डा.विजय कुमार साह,डा.दिलीप यादव,डा.दिलीप यादव,डा.मीसा महासेठ, सामाजिक अभियंता राजेन्द्र साह, संजू कुमारी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed