Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो ०८४ साल की चुनावी परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आनेवाला नहीं हैः पौडेल

 
प्रदीप पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रदीप पौडेल ने कहा है कि सरकार की गतिविधि ऐसी ही रही तो वि.सं. २०८४ साल में होनेवाला चुनाव नेपाली कांग्रेस के पक्ष में आनेवाला नहीं है । आज बुढानिलकण्ठ में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता पौडेल ने कहा– ‘हम लोग आज सरकार में हैं, जनता के लिए काम करते हैं तो नयी–नयी पार्टिया जितने भी आ जाए, ०८४ साल में हम लोगों को कुछ भी नहीं कर पाएगी । लेकिन सरकार की इसीतरह चलती है तो जिसके पास भी मिले, हम लोग चुनाव जितनेवाले नहीं हैं ।’ उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते वक्त कांग्रेस प्रतिनिधियों को सुशासन के पक्ष में काम करना चाहिए, ऐसा सन्देश प्रवाह नहीं कर पाते हैं तो चुनाव में पराजय निश्चित है ।
कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि अगर पार्टी और पार्टी नेताओं के प्रति कोई भी आक्रोश है तो उसको सामाजिक संजाल अभिव्यक्त नहीं करना चाहिए । पार्टी और नेताओं के पक्ष में लिखने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *