तेली समाज के पूर्व केंद्रीय महासचिव राजदेव साह का निधन
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। तेली कल्याण समाज नेपाल के पूर्व महासचिव ई.राजदेव साह का शनिवार को जीरो माइल स्थिति आवास परदिन के 12बजे हृदयाघात से निधन हो गया है।उनका उम्र 67साल था।उनके निधन की खबर की सूचना मिलते ही उनके आवास पर उनके रिश्तेदार तथा शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिश्वनाथ साह, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र साह, तेली कल्याण समाज केन्द्रीय महासचिव सत्य नारायण साह, पूर्व केंद्रीय वरीयउपाध्यक्ष जगदीश साह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष राम बाबू साह,प्रो.लाल बाबू साह, तेली कल्याण समाज नेपाल पर्सा जिला अध्यक्ष ध्रुव साह सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।स्व.राज देव साह का जन्म महोतरी जिला के बनचौरी गांव हुआ था।वे नेपाल सरकार में लंवे समय सेवा देने के बाद कुछ बर्ष पूर्व रिटायर हुए थे।वेअपने पीछे एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गये हैं।

