Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस केन्द्रीय समिति की बैठक आज से, एजेन्डा तय करने के लिए देउवा ने बुलाई शीर्ष नेताओं की बैठक

 

काठमांडू, २७ असार
नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय समिति की बैठक आज से शुरु हो रही है । केन्द्रीय कार्यालय के कार्यवाहक मुख्यसचिव डॉ. प्रदीप पराजुली के अनुसार आज दोपहर१ बजे केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में बैठक होगी । बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषय के साथ ही पार्टी संगठन के विभिन्न विषय में चर्चा की जाएगी ।
इससे पहले बैठक के एजेण्डा के बारे में चर्चा करने के लिए सभापति शेरबहादुर देउवा के निवास धुम्बाराही में कांग्रेस शीर्ष नेताओं बैठक होगी ।
शीर्ष नेताओं की बैठक में केन्द्रीय समिति के बैठक का एजेण्डा तय कर केन्द्रीय समिति की बैठक में पेश की जाएगी । कांग्रेस के विधान अनुसार केन्द्रीय समिति बैठक हरेक दो–दो महीने में होनी चाहिए लेकिन यह बैठक एक वर्ष के बाद होने जा रही है ।
गत वर्ष कांग्रेस केन्द्रीय समिति की बैठक २७ असार से लेकर २ साउन तक चली थी । उसके बाद से केन्द्रीय समिति की बैठक नहीं हो पाई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com